मोढ़ बाजार में चंदा एकत्रित कर जल निकासी के लिए जेसीबी से नाला खुदवाते लोग।
- फोटो : BHADOHI
मोढ़। स्थानीय बाजार में पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को आए दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। हल्की बारिश होने में ही सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती थी। इससे आवागमन अवरुद्ध हो जाता था। बाजारवासियों ने चंदा लगाकर पानी निकासी की समस्या को दूर किया।
मोढ़ बाईपास चौराहा से होकर बाजार में जाने वाली सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था सुचारु रूप से न होने से यहां के रहिवासियों को काफी समस्याओं से गुजरना पड़ता था। प्रशासन स्तर से कोई व्यवस्था न किए जाने पर ग्रामीणों ने चंदा लगाकर जेसीबी से नाली निर्माण कर पानी की निकासी की समस्या को दूर कर दिया। अब सड़क पूरी तरह से जलजमाव से मुक्त हो गई और यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा पूरी तौर से बहाल हो गई हैं। इस मौके पर जय शंकर दुबे, संदीप मोदनवाल, शुभम, उमाशंकर मोदनवाल, नंदलाल मोदनवाल आदि लोगों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई सहयोग न मिलने पर हम लोगों ने स्वयं चंदा लगाकर पानी निकासी की समस्या को दूर किया हैं।