फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेरासपुर में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की लगातार ट्रिपिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या से डीघ ब्लॉक के बेरासपुर गांव के लोग परेशान हैं। गांव में बमुश्किल आठ घंटे बिजली मिलने से नाराजगी है। ग्रामीणों ने विभाग से गांव में एक और 100 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर कई साल पूर्व लगा था। यहां पर आबादी और कनेक्शन बढ़ गए। अधिकतर घरों में कूलर, एसी आदि भी लगाए गए हैं। जिससे लोड अधिक होने से हर रोज लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या होती है। अक्सर खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

आरोप है कि कई बार ग्रामीण आपस में चंदा कर विद्युत कर्मियों से फाल्ट ठीक कराते हैं, लेकिन मरम्मत के बाद भी व्यवस्था एक-दो दिन से अधिक सुचारु नहीं रह पाती। गर्मी में लगातार दिक्कत होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण विजय कुमार मिश्रा, बेचन मिश्रा, लक्ष्मीकांत तिवारी, भगेडू प्रजापति, चंद्रेश शर्मा, शिव प्रजापति, विनय शर्मा ने विभागीय अधिकारियों से 250 केवीए या दूसरा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें