थाने के सामने योगीबीर मंदिर परिसर में अवैध अतिक्रमण से नाराज नगर के नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। अतिक्रमण की गई जमीन खाली कराकर अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शनकर्ताओं ने बताया कि योगीबीर मंदिर अतिप्राचीन है। पास में तालाब भी है।
यहां पर नगर क्षेत्र के लोग श्राद्ध कर्म करने आते हैं। लेकिन, कीमती जमीन पर कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों की नजर है। जो इस पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे हैं। मंदिर से सटकर मकान भी बनाया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से मामले को संज्ञान में लेकर पैमाइश और अतिक्रम ण से मुक्त कराना जरूरी है, जिससे मंदिर और ऐतिहासिक तालाब की सुरक्षा की जा सके।
जानकारी मिलते ही उपजिलाधि कारी के निर्देश पर एसओ अरुण दुबे ने निर्माण रोकवा दिया। कहा कि राजस्व विभाग से पैमाइश कराकर निर्माण कराएं। इस मौके पर चंपा देवी, भरतलाल, कृष्ण चंद्र,धर्मेंद्र द्विवेदी, गोपाल यादव, अनूप जायसवाल, मिथिलेश सिंह, राजीव दुबे, विनोद चौरसिया, राजू सिंह, बबलू, धनीराम, प्रभात यादव रहे।