फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पाकिस्तान के पीएम का फूंका पुतला

Tue, 11 Oct 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर।देश की सीमा पर बढ़ती आतंकी गतिविधियों से नाराज जगापुर के ग्रामीणों ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से मांग किया कि पीओके में लगातार सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी शिविरों को नष्ट किया जाए। ग्रामीणों ने चीनी सामानों के बहिष्कार का एलान भी किया। 
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजीत सिंह के नेतृत्व में जगापुर गांव के बिंद बस्ती, यादव बस्ती के 20 से अधिक युवा ज्ञानपुर- गोपीगंज मार्ग पर एकत्रित हुए। पाक पीएम का पुतला बनाकर उसे चप्पल का हार पहनाया गया। उसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, सेना की जय आदि नारे लगाते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन बार युद्ध हारने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान से हर तरह के रिश्ते को खत्म करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर करारा जवाब दिया है। पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी शिविरों पर लगातार कार्रवाई की जाए। पुतला दहन में विमल बिंद, राहुल बिंद, छोटेलाल यादव, चंद्रशेखर बिंद, मकसूद अंसारी, मूलचंद्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें