फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरवा पुल पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,पुलिस ने छोड़ा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग पर मोरवा पुल के समीप मंगलवार को उस समय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जब गड्ढे में पड़ने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नाराज ग्रामीण सड़क की बदहाली के विरोध में लामबंद होकर सड़क पर उतर गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

भदोही-वाराणसी मार्ग पर मोरवा पुल के समीप बड़े वाहनों पर रोक लगाने के लिए गत दिनों गॉर्डर लगाया गया था, जो कुछ दिनों में उखड़कर किनारे लग गया। अब वहां पर एक बड़ा गड्ढा हो गया है। छोटे-बड़े वाहन गड्ढे में फंसकर आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। मंगलवार को भदोही जा रहे मनापुर निवासी लक्ष्मण (45) और सूरज (22) बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बताई गई। इस घटना से लोग उग्र हो गए और कहा कि अब तक दर्जनभर से अधिक लोग गड्ढे की वजह से घायल हो चुके हैं। लेकिन, विभाग ने सड़क के गड्ढे को ठीक कराने की ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों ने उखड़े गॉर्डर को सड़क पर जाम कर दिया और मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। लगभग एक घंटे तक चले चक्काजाम के कारण दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष चौरी सूर्यभान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए चक्काजाम समाप्त कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी डीएम राजेंद्र प्रसाद को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें