भदोही विकास खंड के खेमईपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को बदहाल मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क दो दशक से खराब है। इससे हल्की बारिश में भी उक्त मार्ग पर लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो जाता है।
लोगों का यह भी कहना था कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो सकी हैा। सड़क खराब होने से अक्सर बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने इस समस्या की तरफ जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क बनवाने की मांग की। प्रदर्शन में महेंद्र कुमार, धनंजय यादव, विशाल, मुरारी लाल, विवेक, संजय पासी, गुड्डू पासी, धीरज कन्नौजिया, आकाश, पन्नालाल, राकेश, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।