फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जमुनीपुर अठगवां के ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां ब्लॉक के जमुनीपुर अठगवां के ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार को सोमवार को जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

कमीशन को लेकर ऑडियो वायरल होने पर सीडीओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भदोही बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। 30 दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी के मोबाइल पर 15 फरवरी को एक नंबर से ऑडियो क्लिप भेजा गया। जिसमें जमुनीपुर अठगवां के ग्राम विकास अधिकारी की ओर से गांव में कराए गए कार्य के सापेक्ष कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत यह वार्ता कि गई है कि गांव में 21 लाख का पेमेंट हुआ।
विज्ञापन

इसमें मेरा 10 प्रतिशत कमीशन बनता है। इसके हिसाब से दो लाख 10 हजार मिलना चाहिए, लेकिन डेढ़ लाख ही मिला। कमीशन ग्राम प्रधान की ओर से नही दिया जा रहा है। गांव में छह ट्रॉली मिट्टी डालने पर 44 हजार निकालने की भी वार्ता की गई।
ऑडियो में प्रथम दृष्टया दोषी परिलक्षित होने पर सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया। सीडीओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि उपर्युक्त तरह की चीजें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई के साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। निलंबित वीडीओ की जांच के लिए भदोही बीडीओ को नामित किया गया। 15 दिनों में आरोप पत्र दाखिल करने के साथ 30 दिन में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें