फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र के गनर पर हमला 

Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के गनर को सोमवार की रात करीब नौ बजे दुर्गागंज तिराहे के समीप कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन


गनर की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 12 लोगों के खिलाफ मारपीट, डकैती समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। छह आरोपियों को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही देवी प्रसाद वर्तमान समय में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का सुरक्षा गार्ड है। तहरीर के मुताबिक देवी प्रसाद सोमवार की रात करीब नौ बजे छुट्टी कार्ड लेने के लिए पुलिस लाइन आया था। वह पुलिस लाइन से कार्ड लेकर कौलापुर स्थित विधायक आवास पर जा रहा था। वहां जाते समय दुर्गागंज तिराहे के समीप अपने एक साथी से खड़े होकर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन

उसी दौरान सिंहपुर, जोरईं गांव के कुछ युवक पहुंचे और हाकी आदि से मारना शुरू कर दिए। शोरगुल मचाने के बाद जब तक आसपास के लोग पहुंचते, आरोपी युवक वहां से भागने में सफल हो गए। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी देवी प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षाकर्मी ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय शुक्ला, बीडीसी पारो डान, सनी यादव, छात्रनेता मनीष पांडेय, संदीप पांडेय, विनय उपाध्याय, भानू यादव, भलाई शुक्ला, रोहित पांडेय समेत 10 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ज्ञानपुर कोतवाली में आईपीसी की धारा 395, 397, 506 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार की देर रात में ही कोतवाली प्रभारी ज्ञानपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सिंहपुर गांव में दबिश देकर पारो डान समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षागार्ड पर हमला करने वाले आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। सभी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें