भदोही। कोतवाली में तैनात दो दारोगा के रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उन्हें निलंबित कर दिया।
वायरल वीडियो कोतवाली परिसर के अंदर का बताया जा रहा है। इसमें दोनों एक व्यक्ति से रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। जिले में भ्रष्टाचार को लेकर तमाम दावों के बीच सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। भदोही कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर दिलशाद खान और सुभाष किसी व्यक्ति से नोट लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिलशाद खान ने एक नोट अपने हाथ से दबा रखा है। जिसमें वह यह कहते हुए दिख रहा है कि एक नोट और दो।
इस पर नोट देने वाला व्यक्ति एक नोट और निकलकर सब इंस्पेक्टर सुभाष को देता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन के किसी मामले को सुलझाने के नाम पर पैसा लिया जा रहा है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एक वीडियो उन्हें प्राप्त हुई है। इसके आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की एडिशनल एसपी को सौंपा गई है।
बताया जा रहा है कि किसी भूमि विवाद को सुझलाने के लिए पैसा लिया जा रहा था। फिलहाल जांच के बाद ही सच्चाई पता चलेगी। संवाद