फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी का वीडियो वायरल, अंदरखाना बेनकाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर निकाय के एक अधिकारी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ठंड के सीजन में बने वीडियो से कमीशनखोरी की खनकती बातों के चलते लोगों के मोबाइल पर आने के बाद माहौल गरमा गया है। वीडियो में अधिकारी और जनप्रतिनिधि के कमीशन की बात पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में बना वीडियो रविवार को वायरल हुआ तो सरकारी दफ्तरों के कामकाज में भ्रष्टाचार बेनकाब होता दिखा। साथ ही इस बात की आशंका भी जाग उठी कि जिला स्तरीय अधिकारियों ने वीडियो पर सख्ती दिखाई तो कई गर्दनें फंस सकती हैं। वायरल वीडियो में नगरीय विकास के नाम पर होने वाले करोड़ों के टेंडर में ठेकेदार किसको कितना कमीशन देते हैं, इस पर चर्चा हो रही है। कथित तौर पर अधिकारी यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उनका पावर जनप्रतिनिधि से किसी मायने में कम नहीं है। अगर वह 10 प्रतिशत कमीशन लेंगे तो हम भी उतने के ही हकदार हैं। कई-कई वर्षों से एक ही निकाय में जमे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन सिस्टम के आगे आम जन की बातें नक्कारखाने में तूती की तरह हो जाती हैं। ऊपर तक पैठ रखने वाले इन अधिकारियों पर किसी का अंकुश नहीं रहता। लोगों में चर्चा थी कि कमीशन के पैसे से आलीशान मकान, महंगी गाड़ियां और आरामदेय लाइफ स्टाइल का राज खोलने के लिए वीडियो काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें