पाली। मिर्जापुर के शेमफोर्ड स्कूल में क्वारंटीन जिले के डंगहर निवासी एक कोरोना संक्रमित युवक का उत्साह से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कोरोना जैसी बीमारी से न डरने की अपील करते हुए देखा जा रहा है।
युवक कहता दिख रहा है कि सरकार केवल बैठा कर खिला रही है। युवक ने वीडियो में बताया कि सुबह का नाश्ता पूड़ी सब्जी मिलती है। बेहतर खाने के लिए सरकार का धन्यवाद दिया। उसने कहा कि कोरोना से जितना लोग डर रहे हैं, उतना भयानक नहीं है। सतर्कता बरतकर वैश्विक महामारी को देश में मात दी जा सकती है। उसके वीडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं।