फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-सिकंदराबाद से लौटे 70 यात्री,हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूवोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेल खंड स्थित ज्ञानपुररोड स्टेशन पर 1-1 घंटे विलंब से पहुंची पवन और दानापुर एक्सप्रेस से मुंबई एवं सिकंदाराबाद से 70 यात्रियों ने उतर कर जांच कराई। सदर तहसील और स्वास्थ्य विभाग की टीम के नदारद रहने से रेलवे कर्मचारियों ने ही जांच प्रक्रिया पूर्ण कराया।
विज्ञापन

एक जून से अनलॉक की घोषणा होते ही पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने दो सौ ट्रेनों को चलाकर पश्चिमी प्रदेशों में फंसे यात्रियों को लॉकडाउन का पालन कराते हुए घरों तक आने के लिए रियायत दी है। यात्री भी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कर गंतव्य से अंतिम पड़ाव तक रेलवे की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सुरक्षित यात्रा कर रहे हैं। चार दिनों में मुंबई और सिकंदराबाद से भदोही जनपद आने वालों की संख्या भी लगभग 400 पहुंच चुकी है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दोनों ट्रेनों से उतरे यात्रियों की क्रमवार थर्मल स्क्रीनिंग कराकर ही आगे बढ़ने दिया। स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को गोले में खड़ा कर मास्क पहने रहने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सख्त हिदायत रही। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे सुरक्षा बल के धर्मेंद्र यादव, शरीफ शेख मंसूरी, कमलेश कुमार राय, हरिबंश सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें