कोतवाली क्षेत्र के जगरनाथपुर ह्रदईया गांव में दबंगों द्वारा एक दिव्यांग और उसके परिजनों की लाठी-डंडे से पिटाई की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली छेत्र के जगरनाथपुर हृदईया गांव में 11 फरवरी को पीड़ित दिव्यांग सतीश पाण्डेय अपने बाउंड्री में सोखता निर्माण के लिए गड्ढा खोदवा रहे थे।
बताया जा रहा है कि इस बीच अचानक आधा दर्जन लोग हाथ में लाठी डंडा ईट लेकर पहुंचे और दिव्यांग समेत उसके पिता माता और अन्य परिजनों को निर्दयता पूर्वक मारने लगे। यहीं नहीं ईट से दिव्यांग के चेहरे पर प्राणघातक हमला भी किए, लेकिन संयोग अच्छा रहा इट चेहरे पर नही लगा। दिव्यांग सतीश ने बताया कि घटना के ही सीओ को शिकायती पत्र दिया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिल रहा है। आरोप लगाया कि पांच दिन बीत गए, लेकिन अब तक दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।