फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल मामले में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई क्षेत्र के एक गांव में बालक को पिस्टल थमा फायरिंग कराने का वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लाइसेंस धारक विपिन दुबे के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट के तहत औराई थाने में उप निरीक्षक कृष्णमोहन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

औराई थानाक्षेत्र के एक गांव में एक अहाते में एक बालक से फायरिंग कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला आगे बढ़ा तो शनिवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश औराई थाने को दिया। उन्होंने कहा कि अबोध बालकों से फायरिंग कराना अपराध की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि पिस्टल का लाइसेंस विपिन दुबे के नाम से जारी है। इसलिए पुलिस ने विपिन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी। एसपी ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में बालक लोड पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है। जबकि समीप में बैठे कुछ लोग उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें