Bhadohi News : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जिला असप्ताल का औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान कर्मचारियों में अफरातफरी का माहाैल रहा। गंदे बेडशीट से लेकर बाथरूम पर उन्होंने नाराजगी जताई। उपस्थिति पंजिका देखते ही वह भड़क गईं। इसमें कई कर्मचारी हस्ताक्षर के बाद भी नदारद मिले।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचीं। यहां पर इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस को फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिले में भ्रमण के दाैरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुबह करीब 11 बजे महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचीं। ओपीडी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी में बेड खाली मिलने पर वह भड़क गईं।
विज्ञापन
कहा कि जब हर मरीज को आप लोग रेफर करेंगे तो यहां कौन आएगा। बेडशीट गंदी मिलने पर भी नाराजगी जताई। इमरजेंसी में भर्ती एक महिला मरीज से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के बारे में जाना।
महिला ने बताया कि प्राइवेट दुकान से तीन बार अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंची। जहां 10 बेड में मात्र एक बच्चा भर्ती मिला। शौचालय की साफ-सफाई न होने पर भी वह नाराज हो गईं। इसके बाद वह प्लास्टर कक्ष, ब्लड बैंक आदि पहुंची।
उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर लगाकर एक स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिला। उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि आगामी भविष्य में सभी अव्यवस्था को दुरुस्त करते हुए समय से चिकित्सक अस्पताल में पहुंचे अन्यथा दोबारा अव्यवस्था पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।