फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच दर्शनार्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग पर बरदहां गांव के समीप शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भदोही नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के बरसठी थानांतर्गत भदरहां गाव निवासी ओमप्रकाश सिंह शुक्रवार को परिजनों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बरदहां के पास पहुंचा, सामने से आ रहे दूध के वाहन से टक्कर हो गई। इसमें ओमप्रकाश सिंह (46), इशिता (20), निधि (24), रोली (26), कीर्ति (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जुटी भीड़ के मुताबिक टक्कर जोरदार होने से दूध वाहन के परखचे उड़ गए। चालक मौका देखकर फरार हो गया। भीड़ ने किसी तरह सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत नाजुक बताई गई। बरदहां में हो रही इस तरह की घटनाओं से नाराज होकर लोगों ने जाम लगाकर लोक निर्माण के खिलाफ खुन्नश निकाली। कहा लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से भदोही-वाराणसी मार्ग पर सड़क दुर्घअनाओं का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों का मुख्य कारक बने जानलेवा गड्ढे और डिवाइडर न होना सामने आ रहा है। तीन दिन पूर्व जानलेवा गड्ढे की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे। जानकारी पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यभान ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें