लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के एक गांव में आई बरात सुबह बिना दुल्हन के बरात वापस लौटानी पड़ी। आंगन में दुल्हे की हरकत देख पिता ने विदाई करने से इनकार कर दिया। बंधक बने वर पक्ष को हर्जाना देकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में भदोही से बरात आई थी। द्वारचार के उपरांत विवाह के सभी रस्म पूरे किए गए। इस दौरान दुल्हे का हाव भाव देख महिलाओं को शंका हुई।
सुबह विदाई से पहले जब दूल्हा आंगन में रस्म निभाने गया, तो महिलाओं ने दूल्हे से कई सवाल किया तो उसकी हरकतों से पोल खुल गई।
दूल्हे की मानसिक स्थिति ठीक न होने की चर्चा फैल गई। मामले की जानकारी जब लड़की के पिता को हुईं तो उन्होंने लड़की की विदाई से इनकार कर दिया।
गांव के लोगों ने शादी में हुई खर्च को लेकर आपस में पंचायत करा बरात को बिना दुल्हन वापस कर दिया।