फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी के दामों में उछाल, गृहणियां हुई बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही सब्जी के दाम भी चढ़ने लगे हैं। सब्जी के दामों में अचानक डेढ़ गुना वृद्धि होने से रसोईं का बजट बिगड़ गया है। सब्जी के दामों में रोज उतार-चढ़ाव से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बारिश के सीजन में फसल नष्ट होने से सब्जी के दाम अधिक हो गए थे, लेकिन ठंड का सीजन शुरू होने पर दामों में नरमी आ गई। करीब एक से डेढ़ महीने तक आलू, टमाटर सहित अन्य सब्जी के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली। अब मांगलिक सीजन शुरू होने से सब्जी के दाम एक बार फिर चढ़ने लगे हैं। रविवार को ज्ञानपुर सब्जी मंडी में टमाटर, पालक, भाटा, चुकंदर, खीरा, हरि धनियां, फूलगोभी, पातगोभी सहित अन्य सब्जी के दामों में तेजी देखी गई। सब्जी मंडी के व्यापारी रामकुमार ने बताया कि शादी विवाह का मुहूर्त होने से कुछ सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। तीन दिन पूर्व 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 20 से 25 पर पहुंच चुका है। 15 रुपये किलो का पालक अब 25 में मिल रहा है। सब्जी मंडी में थोक विक्रेता नंदलाल मौर्य बताते हैं कि भिदिउरा, सुंदरपुर, छोटा डीह, कारीगांव सहित आसपास के गांव के किसान सब्जी लेकर आते हैं। इसके बाद भी कछवां से सब्जी मंगानी पड़ती है। गृहणी ज्योति पाठक ने कहा कि सब्जी के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। 100 रुपये में पहले काफी सब्जी लाती थीं, लेकिन अब 150 तक बजट पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें