फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी स्नान के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
वसंत पंचमी के अवसर पर रामपुर गंगाघाट पर स्नान करते लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माघ मास के अति महत्वपूऐो स्नान पर्व वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की तादाद में आस्थावानों ने गंगा में स्नान कर सुख-सौभाग्य की कामना की। सीतामढ़ी से लेकर भोगांव तक विभिन्न गंगा घाट दिनभर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहे। स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला चला।
विज्ञापन

माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। माघ महीने में पड़ने वाले विभिन्न स्नान पर्वों में यह पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वसंत पंचमी पर स्नान के लिए बृहस्पतिवार को भदोही जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सीतामढ़ी घाट पर भोर में चार बजे से ही क्षेत्रीय लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आध्यात्मिक वातावरण में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर जगत जननी मां सीता और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि आश्रम और लवकुश कुमारों की जन्मस्थली का दर्शन कर लोगों ने मनोरथ सिद्धि की कामना की। रामपुर गंगा घाट पर वसंत पंचमी का स्नान करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। भोर से ही शुरू हुआ स्नान दोपहर बाद तक चलता रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों के अलावा गंगा पार के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी स्नान किया। काशी-प्रयाग के मध्य स्थित स्वयंभू सेमराधनाथ धाम गंगा तट पर वसंत पंचमी के अवसर पर स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इसी तरह बेरासपुर, बिहरोजपुर, गुलौरी, डेरवां, इब्राहिमपुर, भोगांव आदि घाटों पर भी स्नान पर्व पर आवाहन मंत्रोच्चार गूंजते रहे।
पर्यटन स्थली पर सैलानियों ने की मौजमस्ती
सीतामढ़ी। वसंत पंचमी के अवसर पर छुट्टी का दिन होने के कारण पौराणिक और पर्यटन स्थली सीतामढ़ी में बड़ी संख्या में सैलानी भी पहुंचे। जिले के अलावा प्रयागराज और मिर्जापुर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे युवा सैलानियों ने प्रकृति के सुरम्य वातावरण में जमकर मौजमस्ती की। युवतियों की टोली नौका विहार करते हुए सेल्फी लेने में मगन दिखी तो तमाम युवा घाटों और विभिन्न आश्रमों पर भ्रमण कर पर्यटन का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें