माला पहन कर खड़े उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत संगठन
सुरियावां। उत्तर प्रदेश प्राथमिकी शिक्षक संघ की बीआरसी पर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी सूर्यकांत मौर्य की देखरेख में अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। इसमें वंशराज मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष, सुभाष चंद्र पाल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रसाद सरोज, संयुक्त मंत्री पद पर नरेंद्र कुमार मौर्य और कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र बघेल निर्वाचित हुए। सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, प्रमोद कुमार सिंह आदि रहे। संवाद