फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने वाली उर्मिला को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

विज्ञापन
शि​क्षिका उर्मिला ।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर की शिक्षिका उर्मिला देवी को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा। सोमवार को शासन ने 2026 के राज्य अध्यापक पुरस्कार की घोषणा कर दी। उनका चयन शैक्षिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को देखते हुए किया गया है। चयन की खबर मिलते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भदोही के सम्हई भटानी निवासी उर्मिला देवी पिछले 27 साल से अध्यापन कार्य कर रहीं हैं। वह रोज समय से आधे घंटे पहले विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए नए-नए प्रयोग करती हैं। प्राथमिक विद्यालय असनावं में 10 फरवरी 1999 में उनकी पहली नियुक्ति हुई। उसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय मूंसी गई। 25 जनवरी 2003 को उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया और नौ जुलाई 2008 को उच्च प्राथमिक खेमईपुर में तैनात हुई।
विज्ञापन

उर्मिला देवी ने सात जुलाई 2019 में सिंगापुर में मास्टर्स एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के चार बच्चे खो-खो और एक जूडो में नेशनल स्तर पर पदक जीत चुका है। जिले का यह पहला विद्यालय है जहां के इतने बच्चे नेशनल पर पहुंचकर पदक जीते।
उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को लिफाफा और जूट की चटाई बनाने का प्रशिक्षण दिया। जिससे वह आगे बेहतर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जब वह विद्यालय में तैनात हुईं तब यहां छात्र संख्या 200 थी जो अब बढ़कर 400 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उर्मिला ने रूबी को गोद लिया है। उसकी पढ़ाई से लेकर खेल-कूद की गतिविधि का सारा खर्च वह देखती हैं। उसने कुश्ती में नेपाल जाकर पदक जीता। शिक्षक रामलाल यादव, टीबी पाल, बीएल पाल, अखिलेश मौर्य, साहो बानो, डॉ. कृष्णा सिंह, मनोरमा, पुष्पा पाल ने घर पहुंचकर बधाई दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने शिक्षिका उर्मिला देवी के चयन पर खुशी जताई। कहा कि वह मेहनती और कर्मठ शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें