व्यवस्था को जमीन पर उतारने का दावा करने वालों को ये खबर जरूरी पढ़नी चाहिए। यहां ग्रामीणों ने विरोध तो किया मगर समस्या का हल श्रमदान से निकाल लिया है। कैड़ा गांव में ठेकेदार सड़क निर्माण को लेकर उदासिन हुआ तब ग्रामीणों ने खुद के द्वारा सड़क बनानी शुरू कर दी है।
सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के कैड़ा गांव में ठेकेदारों के उदासीन रवैये से नाराज ग्रामीणों ने खुद ही खड़ंजा निर्माण शुरू कर दिया। छह महीने पहले क्षेत्र पंचायत की ओर से पुराने ईंट को उखाड़कर पक्का निर्माण शुरू किया। ग्रामीणों ने मानक सही न होने पर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद काम को बंद कर दिया गया और कहा कि गेहूं की कटाई के बाद बनेगी। इसी गांव के राजस्व गांव चक जग बंधन में यादव, शर्मा, राजपूत के करीब 15 से परिवार रहता है। जिनका इसी मार्ग से आना जाना होता है।
ठेकेदारों की तरफ से ध्यान न देने पर रविवार को ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर खंड़जा मार्ग दुरूस्त किया। इस मौके पर उमा शंकर यादव, जैल सिंह, बंशीधर यादव, सुनील यादव, इंद्र बहादुर यादव, शीतला प्रसाद यादव, गुंडी यादव, कृपा शंकर शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा आदि रहे।