फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शराब की दुकान पर हंगामा, एसआई लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थाना क्षेत्र के गुआली बाजार स्थित शराब के ठेके पर बृहस्पतिवार की रात जमकर हंगामा हुआ। ठेका संचालक ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय थाने के एक पुलिसकर्मी पर बीयर मांगने का आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों ने संबंधित एसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि ठेके के अंदर कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्हें हटने के लिए कहा तो वे भड़क गए। संचालक करन गौतम ने बताया कि गुआली में उसकी अंग्रेजी शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी पहुंचा। उसने चार बोतल बीयर एवं शराब मांगी। एक बोतल बीयर देने पर पुलिसकर्मी भड़क गया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। मामले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर एसआई विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की मनाही है। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने लगाई सुरक्षा की गुहार
ज्ञानपुर। पूर्व सांसद प्रतिनिधि और वार्ड नौ के सभासद पति विजय कुमार बिंद ने शनिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्रक सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया कि पुरानी बाजार में उसकी शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात में पुरानी बाजार स्थित दुकान को कुछ अराजकतत्व बंद कराने लगे। ऐसा न करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप लगाया कि अराजकतत्वों ने जान से मारने की भी धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें