दुर्गांगंज, अभोली, सीतामढ़ी, ऊंज, चौरी, मोढ़, महराजगंज, औराई, लालानगर, गोपीगंज, कौलापुर, वहिदानगर, जंगीगंज, सुरियावां, सर्रोई समेत भदोही, खमरिया, ज्ञानपुर, नईबाजार जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के किसानों के खेत में पड़ी फसल बर्बाद हो गई। फसल भिंगने से इसकी मड़ाई में और देरी होगी।
तेज हवाओं के कारण सर्रोई के प्रजापतीपुर-रामपुर उधवा आसनाव मार्ग पर पेड़ गिर गया। जिससे मार्ग करीब एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। इसी तरह दुर्गागंज के मिश्राइनपुर गांव के दिव्यांग जियालाल का टीन शेड आंधी से उड़ गया। जिससे उसकी रिहायशी मड़ई में रखा सामान भींगकर खराब हो गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के अनुसार वायुमंडलीय दबाव के कारण मौसम में बदलाव आया है। बताया कि हवाओं की रफ्तार 32 किमी प्रतिघंटा रही।