ग्रामीणों की माने तो निर्माण कार्य में भारी लापरवाही की गई है। सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। दीवार सिर्फ ऊपर से तीन ईट से पक्की जोड़ी गई है, बाकी नीचे सब मिट्टी से जोड़ाई कर दी गई है। उसी पर लोहे की रेलिंग लगा दी गई।
सोमवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर रेलिंग और सुरक्षा दीवार गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद त्वरित उच्चाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। - वीएस श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक, परसीपुर।