फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी अब माफिया-कर्फ्यू-उपद्रव मुक्त : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद भिखारीपुर मैदान में जनसभा की और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने
विज्ञापन

कहा कि सपा के एजेंडे में परिवार, माफिया और दंगाई हैं। युवा और महिलाएं एजेंडे से बाहर हैं। यूपी अब माफिया मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और उपद्रव मुक्त बन चुका है। कोई माफिया खुली जीप में पिस्टल लहराकर किसी को धमका नहीं सकता है। बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता है। यूपी अब उत्सव युक्त प्रदेश है। कानून-व्यवस्था में बदलाव का असर दिखने लगा है। निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने 1340 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही कहा कि वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर को सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे कालीन, रेशम और हस्तशिल्प उद्योग को नई उड़ान मिलेगी। निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सिल्क क्लस्टर से 6100 करोड़ का निर्यात हो रहा है। इनमें से 60 फीसदी हिस्सेदारी भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के सिल्क क्लस्टर की है। वाराणसी-विंध्य रीजनल प्लान भी जल्द लागू किया जाएगा। अब पलायन नहीं है। कारीगर अपनी माटी में ही हुनर दिखा रहे हैं। उत्तर प्रदेश का नौजवान अब खेलों के लिए तैयार हो रहा है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा। भाजपा सरकार ने प्रदेश को मुश्किल दौर से बाहर निकाला है। कानून-व्यवस्था और विकास का माहौल बनाया है।
विज्ञापन


प्रदेश में 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 15 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ के प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है। साढ़े सात लाख करोड़ से स्थापित होने वाले उद्योग जल्द ही धरातल पर देखने को मिलेंगे। प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं। हर यूनिट को पांच लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर दिया जा रहा है।

महिलाएं अपने लिए कानून बनाएंगी, सीईपीसी में बढ़ाएं भागीदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आए हैं। महिलाएं अब सरकार या सरकारी भरोसे नहीं रहेंगी बल्कि अपने लिए कानून भी बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने सीईपीसी में महिला उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनके लिए स्थान आरक्षित करने को कहा। कालीन उद्योग में बड़ी संख्या में महिला उद्यमी और कर्मचारी हैं लेकिन सीईपीसी का मौजूदा ढांचा महिलाओं को अपने साथ नहीं जोड़ पाया है। महिलाओं के लिए ऐसा प्रावधान होना चाहिए ताकि उनकी भागीदारी बढ़े और मनोबल मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने फिर कहा- संत रविदास नगर भदोही हुआ जिले का नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कहा कि जिले का नाम संत रविदास नगर भदोही हो गया है। इससे पहले गुरुपूर्णिमा पर वाराणसी में भदोही का नाम संत रविदास नगर करने का एलान किया था। हालांकि इस बार संत रविदास नगर के साथ भदोही को भी नाम से जोड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें