फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें कैसा रहा सीएम योगी का भदोही दौरा, कालीन उद्योग के लिए कही बड़ी बात

Fri, 01 Jan 2021 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला न्यूज नेटवर्क,भदोही
विज्ञापन
1 of 5
मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कारपेट एक्सपो मार्ट के जरिए दुनिया भर के कालीन बाजार को भदोही लेकर आएंगे। कालीन उद्योग को हर तरह की मदद देने का वादा करते हुए योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद के एजेंडे पर काम किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले 197.21 करोड़ की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

वर्ष के आखिरी दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कालीन नगरी भदोही को लगभग दो सौ करोड़ की सौगात दी। निर्यात के क्षेत्र में देशभर में झंडा बुलंद कर रहे भदोही के कालीन बुनकरों के हुनर को सराहते हुए कहा कि उद्यमियों और हस्तशिल्पियों के बूते भदोही देशभर के कालीन निर्यात की 80 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। इससे भदोही का नाम पूरी दुनिया में गर्व से ऊंचा है।

27 मिनट के भाषण में विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने सवाल उठाए कि 1947 से लेकर 2014 तक सरकारें क्या कर रहीं थीं। गरीबों को मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, सम्मान निधि क्यों नहीं मिली।
विज्ञापन

2 of 5
मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
आयुष्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद, स्वरोजगार, महिला सुरक्षा आदि के लिए कार्य क्यों नहीं किए गए। कहा कि क्योंकि पिछली सरकारों के एजेंडे में किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा नहीं थे, बल्कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद के एजेंडे पर काम हो रहा था।

कहा कि एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत स्थानीय स्तर की विशिष्ट पहचान को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने बनारस की साड़ी, मुरादाबाद का पीतल, मिर्जापुर के पत्थर, सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल, कौशांबी के अमरूद, मेरठ के खेल के सामान, कन्नौज के इत्र, गोरखपुर के टेराकोटा और अन्य जिलों के उत्पादों का जिक्र किया। कहा कि ओडीओपी को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने तय किया है कि घाटों पर पत्थर लगाने की जरूरत पड़ेगी तो उसे मिर्जापुर से ही मंगवाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
चेकिंग करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने  कहा कि प्रधानमंत्री की वोकल फ़ॉर लोकल की कल्पना को साकार रूप देने के क्रम में अर्थव्यवस्था को 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के प्रयास किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूल किट आदि देकर प्रोत्साहित किया। सांसद रमेश चंद्र बिंद ने स्वागत और भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सतीश ने किया।

 

4 of 5
अंदर जाने के लिए कतार में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
1. कारपेट मार्ट, भदोही             17947.08 लाख
2. वृहद गोसंरक्षण केंद्र, बैदाखास  120 लाख
3. रोडवेज बस स्टेशन, औराई      232.30 लाख
4. वेयर हाउस गोदाम, ज्ञानपुर      112.80 लाख
5. कैड़ा ग्राम पेयजल योजना, सुरियावां   199.40 लाख
6. बस स्टेशन, भदोही                 267.35 लाख
7. राजकीय पशु चिकित्सालय, औराई   40.28 लाख
8. राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय, भदोही   29.74 लाख
9. पशु सेवा केंद्र, खमरिया          10.66 लाख
10. पशु सेवा केंद्र, महाराजगंज    10.66 लाख
11. पशु सेवा केंद्र, बरदहां         10.66 लाख

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कारपेट एक्सपो मार्ट में बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
1. जिला अस्पताल में हीमो डायलिसिस यूनिट    58.36 लाख
2. पूरेमुड़िया-रामपुर के बीच मोरवा नदी पर पुल और रोड   209.09 लाख
3. जोगीबीर और घसकरी के बीच मोरवा नदी पर पुल और सड़क  151.43 लाख
4. अभिया-हरीपुर मार्ग से सरायकंसराय स्टेशन तक रोड     185.61 लाख
5. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर   135.86 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें