माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को दोपहर बाद जारी हो गए। जिले के होनहारों ने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार हाईस्कूल में संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र दीपक यादव ने 96.60 फीसदी अंको संग हाईस्कूल और शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया के विशाल तिवारी 91.40 फीसदी अंको संग जिले में टॉपर रहे। हाईस्कूल में कुल 94.13 और इंटरमीडिएट में 80.24 फीसदी रिजल्ट रहा है।
जिले में मार्च महीने में यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हुई। इसके बाद से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार शुक्रवार को समाप्त हो गया। दोपहर करीब 12.30 बजे परिषद ने परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी मोबाइल, साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने में जुट गए।
इसे भी पढ़ें; UP Board 10th Topper: गाजीपुर के 91.44 प्रतिशत विद्यार्थी पास, दो बेटियों को टॉप-10 लिस्ट में मिला स्थान
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी परिणाम में संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र दीपक यादव ने 96.60 फीसदी अंको संग हाईस्कूल और शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया के विशाल तिवारी ने 91.40 फीसदी अंको संग जिले में टाप किया। उधर, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा।
इसे भी पढ़ें; UP Board 10th Result 2025: वाराणसी की ख्याति सिंह का प्रदेश में 8वां स्थान, बोलीं- पिता के हौसले से मिली सफलता
दोपहर 12 बजे से ही विद्यार्थी मोबाइल में वेबसाइट पर नजरें टिकाए रहे। अपराह्न साढ़े 12 बजे जैसे ही हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ, परिणाम देखने के लिए सभी रोल नंबर डालने लगे। जो अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुआ, वह खुशी से झूम उठा, जबकि जिनके नंबर उम्मीद के हिसाब से कम मिले, वह मायूस दिखे। मोबाइल में रिजल्ट देखने के बाद साइबर कैफे पर विद्यार्थी प्रिंट निकलवाने पहुंच गए। इससे साइबर कैफे में काफी भीड़ जुटी रही।