फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: भदोही के देवेश ने हाईस्कूल में और शिक्षा ने इंटरमीडिएट में मारी बाजी

Sat, 20 Apr 2024 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

UP Board Result 2024: बोर्ड की ओर शनिवार को जारी होन वाले परिणामों में जिले से हाईस्कूल के 15381 छात्र और 14800 छात्राएं और इंटर के 13881 छात्र और 12146 छात्राएं शामिल हुई थी।
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉपर देवेश कन्नौजिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार की दोपहर दो बजे बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। जिले में 56148 परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं का बोर्ड एक्जाम दिया था। हाईस्कूल की परीक्षा में देवेश कुमार कन्नौजिया और इंटर की परीक्षा में शिक्षा देवी ने जिला टॉप किया। 

विज्ञापन


जिले के दो होनहारों ने हाईस्कूल ऑल यूपी टॉप टेन रैंक में जगह बनाई।  यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चली थी। जिले में कुल 96 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 56148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। जिसमें हाईस्कूल के 30181 और इंटरमीडिएट के 25967 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की परीक्षा में एचआर स्कूल रामनगर, भदोही के छात्र देवेश कुमार कन्नौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

उन्हें 600 में 582 अंक प्राप्त हुए। ऑल यूपी रैंक में ये नौंवे स्थान पर रहे। इसी तरह इंटर की परीक्षा में शिक्षा देवी को 500 में 481 अंक प्राप्त हुए। ये कंसापुर राजकीय इंटर कॉलेज की छात्र हैं। इन्होंने इंटर की ऑल यूपी टॉप टेन रैंक में नौंवा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


वहीं इंटर कॉलेज रोही की छात्रा आकांक्षा ने हाईस्कूल ऑल यूपी रैंक में दसवां स्थान प्राप्त किया। इन्हें 600 में 581 अंक प्राप्त हुए। बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होते ही पास होने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें