फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: BSP ने खेला मुस्लिम कार्ड, भदोही लोकसभा से अतहर अंसारी पर लगाया दांव

Sat, 20 Apr 2024 08:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi Lok Sabha: दो दशक से बसपा में सक्रिय अतहर अंसारी जिले में बसपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। भाजपा ने डॉ. विनोद बिंद और ललितेश पति त्रिपाठी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। अब बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी के मैदान में आने से भदोही लोकसभा की लड़ाई काफी दिलचस्प होगी।
विज्ञापन
अतहर अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा भदोही से बसपा से मुस्लिम कार्ड खेलते हुए भदोही नगर पालिका के सभासद अतहर अंसारी को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। ये बीते दो दशक से बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 2023 के निकाय चुनाव में इनकी पत्नी नरगिस अतहर ने बसपा के सिंबल पर ही पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीता है।

विज्ञापन


2017 में ये बसपा के सिंबल पर ही पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़े थे, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। भदोही लोकसभा में भाजपा और इंडिया गठबंधन ने अपने-अपने प्रत्याशी का ऐलान पहले ही कर दिया था। बसपा उम्मीदवार को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं चल रही थी। 

इस बीच, शुक्रवार की देर शाम बसपा ने अतहर अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। अतहर अंसारी भदोही नगर पालिका के पीरखापुर वार्ड नंबर 21 से सभासद हैं। 2017 के निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2023 में महिला सीट होने पर इन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया और शानदार जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें