फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: जीआईसी और नेशनल इंटर कॉलेज में होगा कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद अब महकमा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तैयारी में लग चुका है। समय से कापियां जंच सके इसलिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पर 19 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य को देखते हुए टेबलों और अन्य संसाधन की व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी कहां कितनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा यह तय नहीं हो पाया है। परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के साथ परीक्षकों की सूची के आमद का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की 24 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज ज्ञानपुर और इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर काॅलेज भदोही को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिसमें क्रमश: इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन शुरू होने में अब मात्र तीन दिन शेष है। रविवार से सोमवार तक उत्तरपुस्तिकाओं और परीक्षकों की संख्या साफ हो जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि अभी कितनी उत्तर पुस्तिकाएं आएगी, यह तय नहीं हैं लेकिन दोनों केंद्रों पर व्यवस्था पूर्ण कराई जा रही है। जिससे मूल्यांकन के समय किसी तरह की दिक्कत न आने पाए। उन्होंने बताया कि रविवार से सोमवार तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों की संख्या तय हो जाएगी। कापियों की संख्या तय होने के बाद परीक्षकों और टेबलों की संख्या भी निर्धारित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें