फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 51 कॉलेजों का डेटा लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों का पालन न करना जिले के 51 कॉलेजों को भारी पड़ गया। अब वह आगामी बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बन सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इनका डेटा लॉक कर दिया है। डीएम की गठित टीम के रिपोर्ट देने पर विभाग उसे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जिससे 15 अगस्त के बाद केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हो सकती है। जिले में तीन राजकीय इंटर कॉलेज सहित 38 राजकीय विद्यालय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 196 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अभी आगामी परीक्षा की तिथि तय नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस साल केंद्रों का निर्धारण समय से करीब दो माह पहले ही किया जा रहा है। इसके लिए विद्यालयों से आधारभूत सूचनाएं ऑनलाइन देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

करीब 145 विद्यालयों ने यह जानकारी दी, लेकिन 51 लापरवाह बने रहे। नोटिस देने के बाद भी उनकी तरफ से कोई पहल नहीं की गई। परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने इन सभी कॉलेजों का डेटा लॉक कर दिया। अब यह आगामी परीक्षा में केंद्र बनने से वंचित हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर डीएम द्वारा गठित टीमों ने आवेदन करने वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर तीन अगस्त को रिपोर्ट विभाग को सौंप दिया। डीआईओएस की निगरानी में सत्यापन रिपोर्ट भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
आधारभूत सूचनाएं ऑनलाइन न देना लापरवाही की श्रेणी में आता है। 51 कॉलेजों ने यह सूचनाएं नहीं दी। जिसके कारण उनका डेटा लॉक कर दिया गया है। इससे वह केंद्र नहीं बन सकेंगे। 145 स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट अपलोड कर दी है। 15 अगस्त के बाद केंद्र निर्धारण की अनंतिम सूची जारी हो सकती है। - अंशुमान, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें