फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक ही नंबर से चल रही थीं दो कारें, पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
लालानगर टोल प्लाजा के पास एक ही नंबर की खड़ी दो कारे। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गोपीगंज। लालानगर टोल प्लाजा पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही नंबर की दो स्विफ्ट कारें अगल-बगल खड़ी दिखाई दीं। जानकारी होने पर वाहन का वास्तविक मालिक मौके पर पहुंचा। दूसरी कार में सवार तीन लोग मौके से मोबाइल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने संदिग्ध कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के भजवत बाग निवासी आदित्य पुष्कर सोनकर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी स्विफ्ट कार के नंबर का इस्तेमाल पिछले करीब तीन-चार माह से दूसरी स्विफ्ट कार में किया जा रहा था। कार का नंबर लगाकर उसका गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दो माह पूर्व प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद से वह संदिग्ध कार की तलाश में थे। शनिवार को आदित्य के कुछ मित्र वाराणसी दर्शन जा रहे थे, टोल प्लाजा के पास कार दिखी। उन्होंने इसकी सूचना मालिक को दी। एक ही नंबर से दो वाहनों के संचालित होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध स्विफ्ट कार चोरी की है या किसी अन्य वाहन का नंबर फर्जी तरीके से उपयोग किया जा रहा है। कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें