फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 94 केंद्रों पर 55688 परीक्षार्थी आज से देंगे परीक्षा

विज्ञापन
जीआईसी ज्ञानपुर में बोर्ड परीक्षा की पूर्व संध्या पर डेस्क​ ​​स्लिप लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार से 94 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 55 हजार 688 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को जीआईसी ज्ञानपुर समेत अन्य केंद्रों पर कर्मचारी डेस्क स्लिप आदि लगाते रहे।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। करीब दो महीने से चल रही तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से हर स्तर पर तैयारी की गई है। परीक्षा में 55 हजार 688 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 13 हजार 840 छात्र, 13 हजार 705 छात्राएं, इंटर में छात्रों की संख्या 14 हजार 293 और छात्राएं 13 हजार 850 हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 94 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 94 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त छह सचल दल भी सक्रिय रहेंगे। पहली पाली में सुबह 08.30 बजे से 11.45 बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक परीक्षा होगी। मंगलवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज भदोही समेत अन्य केंद्रों पर कर्मचारी डेस्क स्लिप लगाने में जुटे रहे। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

100 मीटर की परिधि में नहीं खुलेंगी फोटो स्टेट की दुकानें
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में धारा 144 प्रभावी की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं लगेगी। 100 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। खोलने पर उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पहले दिन होगी हिंदी की परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी के प्रश्नपत्र से शुरू होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी, दूसरी पाली में हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। 19 को सामान्य विषयों की परीक्षा होगी जबकि 20 को हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटर में अंग्रेजी का पेपर होगा।
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी, सचल दस्ते भी रखेंगे नजर

ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा में एक-एक केंद्र पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एक-एक कंप्यूटर से 16 केंद्रों को जोड़ा गया है। उन पर परीक्षा केंद्र के अंदर की सारी गतिविधि कैद होगी। कंट्रोल रूम में बैठकर अधिकारी केंद्र पर नजर रख सकेंगे। इसके अलावा डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी, लेखाधिकारी, डायट प्राचार्य, डायट प्रवक्ता समेत कुल छह सचल दस्ते केंद्रो पर दोनो पालियों में भ्रमण करेंगे।
एक नजर में

परीक्षा केंद्र 94



परीक्षार्थी 55,688

हाईस्कूल 27,545



इंटरमीडिएट 28,143
छात्र: 13,840 (हाईस्कूल), 14,293 (इंटर)
छात्रा: 13, 705 (हाईस्कूल), 13,850 (इंटर)
संवेदनशील केंद्र 07
अतिसंवेदनशील केंद्र 03

पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए अधिकारी की टीम लगाई गई है। हर केंद्र पर दो से तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सभी अधिकारी तय समय पर केंद्रों पर पहुंचकर कर्तव्य का पालन करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - शैलेष कुमार, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें