फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 94 केंद्रों पर 55,206 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिनभर हलचल बढ़ी रही।
विज्ञापन

पहले दिन पहली पाली में 10वीं और दूसरी पाली में 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा होगी। सोमवार को हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो जाएगी। 94 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 55 हजार 206 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पूर्व संध्या पर डेस्क स्लिप आदि लगाने के साथ ही कक्ष निरीक्षकों को आईडी कार्ड जारी किया गया।
जिले में 94 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा कराने के लिए डीएम के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सहित दो हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए दो-दो पुलिस के जवानों को भी लगाया गया है। रविवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज ज्ञानपुर सहित अन्य केंद्रों पर डेस्कस्लिप चस्पा किया गया।
विज्ञापन

स्कूल कर्मचारी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को कक्ष का आवंटन करने में लगे रहे। इस साल हाईस्कूल में 26 हजार 912 और इंटरमीडिएट में 28 हजार 295 समेत कुल 55 हजार 207 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी 94 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगे हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिले को तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा शुरू होने से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें