फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 1243 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में हुई अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 23743 के सापेक्ष 22500 ने परीक्षा दी। वहीं 1243 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं पहली पाली में हाईस्कूल के उर्दू की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 232 में से 11 ने परीक्षा छोड़ दी। 221 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड को लेकर 94 केंद्र बनाए गए थे। बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम दिन रहा। इस बार पूरी परीक्षा के दौरान किसी भी नकलची नहीं पकड़े गए। सख्ती के चलते पूरी परीक्षा के दौरान हाईस्कूल में 1703 व इंटरमीडिएट में 1405 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। उधर परीक्षा समाप्ति के साथ ही महकमा उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन की तैयारी में जुट चुका है। मूल्यांकन के लिए जिले में दो केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही शामिल है। बुधवार को पहली पाली में संपन्न हाईस्कूल उर्दू व अन्य विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 232 में से 11 ने परीक्षा छोड़ दी। 221 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसी तरह इंटरमीडिएट व्यसायिक विषयों की परीक्षा में 228 में से 18 ने परीक्षा छोड़ी तो 210 ने प्रतिभाग किया। दूसरी पाली में संपन्न इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 23743 के सापेक्ष 22500 ने परीक्षा दी। वहीं 1243 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न हुई। पूरी परीक्षा में कहीं भी किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा जा सका है। बताया कि मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें