UP Accident: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करवाया। आसपास के लोगों ने बताया कि आधे घंटे तक चालक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवया, यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Road Accident in Bhadohi: सीतामढ़ी के कोइरौना थाना क्षेत्र के नारेपार निवासी गोपीचंद (22) की बीती रात करीब 11 बजे मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के पास मिर्जापुर रोड पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत 10 फीट गहरी खाई में पलटी ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नारेपार निवासी गोपीचन्द पुत्र स्व. धर्मराज दलित बारीपुर गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार रात वह मिर्जापुर से बालू लोड करने के लिए घर से ट्रॉली लगी ट्रैक्टर लेकर निकला था। रात लगभग 11 बजे चील्ह थाना के लखनपुर गांव के पास ट्रैक्टर लगभग 10 फीट गहरी खाई में चली गई। जिससे ड्राइवर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और दबकर उसकी मौत हो गई।
परिजनों को लगभग आधे घंटे बाद ही फोन पर घटना की सूचना मिली। आनन-फानन में परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक घटना के समय ट्रैक्टर खाली था। ट्रैक्टर खाई में कैसे गिरी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गोपीचंद के दो भाई और एक बहन था। उसके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। परिवार के जीविकोपार्जन का दारोमदार गोपीचंद पर ही था। उसके असमय मौत से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।