Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सड़क हादसे में एसआई की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Road Accident in Bhadohi: कोतवाली क्षेत्र के नरथुआं-उगापुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दोपहर में बाइकों की टक्कर में उप निरीक्षक राजन बिंद 32 निवासी हीरापुर की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज से बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
औराई के हीरापुर उगापुर गांव निवासी राजन बिंद प्रतापगढ़ में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। वह अपनी दादी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए चार दिन पूर्व घर आए थे। बुधवार को औराई किसी काम के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही नरथुआ पेट्रोल पंप के सामने बाइक से सड़क पार होने लगे उसी दौरान विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बाईक ने टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़े तो वहीं दूसरी बाइक रौंदते हुए आगे निकल गई।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में उन्हें एक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।