कोइरौना थाना छेत्र के नगरदह गांव में शनिवार की रात अबूझ हाल में आग लगने से 12 मड़हा समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
नगरदह गांव निवासी बब्बन पुत्र अमृत लाल ,विजयशंकर पुत्र रामराज ,गुड्डी पत्नी महेंद्र ,प्रभावती पत्नी केदार ,प्रमिला पत्नी चंद्रशेखर ,कांति पत्नी सुभाष घर से कुछ दूर 12 मड़हा बनाए थे, उसी में अनाज, भूसा समेत अन्य सामान को रखे थे। शनिवार की रात करीब एक बजे अचानक मड़हों से आग की लपटें निकलने लगी। यह देख ग्रामीणा शोरगुल मचाते हुए आग बुझाने के लिए पहुंचे। सूचना पर पहुंची दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 12 मड़हा और उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।