फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अलमऊ रेलवे हाल्ट के पूर्वी छोर पर शुक्रवार की सुबह 28 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने के चार घंटे देर से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तीन से चार घंटे बाद भी उसका शिनाख्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रूट पर सुबह दिल्ली से वाराणसी जा रही डाउन शिवगंगा एक्सप्रेस जैसे ही अलमऊ रेलवे हाल्ट को पार करती वैसे ही कोइलरा गांव के सामने युवक चपेट में आ गया। ट्रेन चालक दल ने युवक के कटने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोलर को देकर आगे बढ़ गए। घटना स्थल पर लोगों की जुटी भीड़ ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को शिनाख्त के लिए कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें