फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi : भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर अनोखा प्रदर्शन, सभासदों की गांधीगिरी, झाडू लगाकर विरोध दर्ज कराया

Tue, 07 Jan 2025 09:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

नगर पंचायत कार्यालय के बाहर सभासदों ने झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान इन्होंने भ्रष्टाचार की शिकायत पर सुनवाई हो इसके लिए अनोखा तरीका अपनाकर विरोध दर्ज किया और बोले जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
झाडू लगाकर प्रदर्शन करते सभासद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खमरिया नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर धरना दे रहे सभासदों ने मंगलवार को कार्यालय के बाहर झाड़ू लगाकर विरोध दर्शाया। गांधीगिरी तरीके से विरोध कर रहे सभासदों ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जायेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सभासदों ने कहा कि वे लगातार विरोध प्रदर्शन कर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाजों को नहीं सुना जा रहा है, लेकिन जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जायेगा। वें लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे।

विज्ञापन


बताया कि वे प्रथम बोर्ड की बैठक के हुए फर्जी प्रस्ताव को रद्द करने, 500 मीटर के दायरे में 10 से 12 समरसेबल का बोर कराने, पेयजल पाइप लाइन विस्तार में हुए व्यापक धांधली, शौचालय में बंद ताले खोलने, नगर पंचायत में कार्य समिति का गठन आदि की जांच कराने की भी मांग कर रहे हैं। नारेबाजी करते हुए कहा कि नगर पंचायत पहले डेढ़ वर्ष का हिसाब दे उसके बाद काम। कहा कि जब तक मंडलायुक्त और डीएम के स्तर से मामले को संज्ञान में नहीं लिया जाएगा, तब तक हर रोज सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। मौके पर संजय मौर्य, कमल कुमार मौर्य, कृष्ण कांत मौर्य, उदयभान मौर्य, विजय कुमार, शरद कुमार, सुभाष चंद्र, रामवृक्ष सरोज, जितेंद्र मौर्य, रमेश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें