फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गिनाई उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को शहर के चौरी रोड अभयनपुर मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मोदी-योगी की सरकारों के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने भदोही को कालीन निर्यात का हब बनाने का जो वादा किया था, उस ओर मजबूती से बढ़ रहे हैं। इसमें प्रदेश सरकार का भारी सहयोग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भदोही के कालीनों को एक जिला-एक उत्पाद योजना में शामिल किए जाने के साथ ही सड़कों का जाल बिछाया गया है। उससे कालीन उद्योग तरक्की की राह पर है। मजदूरों से भरपूर बिजली का वादा किया गया। आज मजदूर भी मानते हैं कि उन्हें 20-22 घंटे बिजली मिल रही है। सांसद मनोज तिवारी ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला और भाजपा के लिए समर्थन मांगा। बीच - बीच में गीत गाकर बताया कि अयोध्या में राम मंदिर बनवा रहे हैं, काशी को सजा रहे हैं और अब मथुरा का नंबर भी आ गया है। गुंडों व माफिया के खिलाफ कार्रवाई पर योगी सरकार की उन्होंने प्रशंसा की। गीतों के माध्यम से सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें