फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायिक शिक्षा से दूर होगी बेरोजगारी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल सतरंग का सजीव प्रसारण देखतीं जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव दाएं के स? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कौशल सतरंग योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आने वाले समय में व्यावसायिक शिक्षा से दक्ष युवाओं को नौकरी आसानी से मिलेगी। यह बातें बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने कही।
विज्ञापन

युवाओं को हुनरमंद बनाने और उन्हें रोजगार के साथ ही स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल सतरंग योजना शुरू की। कलेक्ट्रेट और ब्लॉक सभागार में इसका सजीव प्रसारण किया गया। भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी रोकने में यह योजना सहायक होगी। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के प्रतिनिधि राजितराम यादव ने कहा कि कौशल सतरंग योजना को श्रम कल्याण, सेवायोजन और कौशल विकास मिशन से जोड़ा गया है। इससे आईटीआई, पॉलिटेक्निक समेत अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों से शिक्षा लेने वाले युवाओं को नौकरी मिलेगी। कौशल विकास मिशन विभाग के जिला प्रबंधक अचल सिंह ने कहा कि कौशल सतरंग योजना युवाओं के लिए रामबाण साबित होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें