फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान कर रहा युवक डूबा, साथी को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के चकिया दस्यूपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को दोपहर में स्नान करने गए इरफान उर्फ कड़ी खान (24) पुत्र इश्तियाक खान डूब गया। वह कानपुर के चमनगंज थाने के डिप्टी पड़ाव का निवासी है। उसके साथ डूब रहे साथी इमरान खान (25) पुत्र सुल्तान निवासी विजय नगर, थाना काकादेव कानपुर को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। दोनों युवक क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर अपने खच्चरों से कच्चे ईंट की ढुलाई का काम करते थे।
विज्ञापन

होली की छुट्टी पर काम बंद रहने से दोनों बृहस्पतिवार को दोपहर गंगा स्नान करने चले गए। बताते है दोनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण कानपुर निवासी इरफान डूबने लगा। उसे बचाने में उसका साथी इमरान भी डूबने लगा। घाट पर स्नान कर रहे लोग साहसिक कार्य करते हुए एक छोटी नौका डूबते युवकों की तरफ पानी में ले गए, जिसे पकड़ कर इमरान बच गया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण इरफान डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोइरौना पुलिस ने स्थानीय गोताखोर बनकट निवासी लथेरन सिंह और लाल जी माझी को उसकी तलाश में लगाया गया, लेकिन समाचार दिए जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना संजय राय ने बताया कि मृतक कानपुर का निवासी था। सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें