सुरियावां विकास खंड के महजूदा गांव में बुधवार को नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को शौचालय हैंडओवर किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय एक कड़ी है। हम सभी को इस अभियान में जुड़कर साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे देश को स्वच्छ बनाया जा सके। कहा कि स्वच्छता से बीमारी दूर होगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। ग्रामीणों ने महजूदा में जल निकासी की समस्या गिनाई। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने भूमिगत नाली निर्माण का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय की सराहना किया और कहा की ग्राम सभा में जो समस्याएं हो नि:संकोच बताएं। इस मौके पर एडीओ पंचायत राज नाथ, मनोज मौर्य, प्रमोद पांडेय, श्रेयांश पांडेय, सूर्यमणि पांडेय, विनोद पांडेय, अनिल जायसवाल, लालता सिंह आदि रहे।