फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवर यात्रा के मद्देनजर अनधिकृत कट करें बंद : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन में कांवर यात्रा एवं बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कांवर यात्रा के मद्देनजर सभी को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देश दिया गया। डीएम ने हाइवे पर अनाधिकृत कट को बंद करने का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों से कार्ययोजना बनाकर आंकलन रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर सभी कांवड़ मार्गों की दशा और स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि सभी कांवड़ मार्ग चौड़े और गड्ढामुक्त हों। कांवड़ियों के लिए पीने के पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था संग चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन मार्गों पर रूटों का डायवर्जन किया जाना है, उनको चिह्नित करें, ताकि आम जन को उसकी जानकारी हो सके। साथ ही मार्गों पर संकेतक भी लगाएं जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर अनाधिकृत कटों को बंद कराएं तथा जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनवाएं। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी जर्जर तारों को शीघ्र बदलवाएं तथा ढीले तारों को कसवाएं। साथ ही यह कांवड़ कैंपों में विद्युत कनेक्शन देने से पहले सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखें। विद्युत अधिकारियों को हाईवोल्ट तारों की चेकिंग कराने, विद्युत खंभों को आठ फीट तक प्लास्टिक से कवर कराने तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिये, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा और बकरीद पर एसडीएम और सीओ संयुक्त रूप से भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर लें। सभी जगह शांति समिति की बैठक कर लें। अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करें। कुर्बानी वाले स्थलों की सूची तैयार करें। सार्वजनिक स्थल पर दी जा रही कुर्बानी पुलिस बल की देखरेख में हों। छोटी-बड़ी मस्जिदों में पुलिस फोर्स की मौजूदगी के साथ संदिग्ध स्थलों पर गश्त जारी रखें। पांच वर्ष के केस स्टडी कर लिए जाएं और उसी के अनुरूप समस्या का निराकरण कर लें। कोविड-19 का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें