फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से फूटा गुस्सा

Mon, 10 Aug 2015 01:47 AM IST
Unannounced power cuts anger chips
विज्ञापन
विज्ञापन
 नागरिकों ने पुरानी बाजार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


 कहा कि बिजली विभाग की मनमानी से रात में चार घंटे और दिन में तीन घंटे के अलावा अघोषित कटौती की जा रही है। इससे हर वर्ग बेहाल हो चुका है।

 चेतावनी दी कि अविलंब बिजली कटौती नहीं रूकी तो चक्काजाम किया जाएगा।
व्यापारी नेता श्याम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को दर्जन भर से अधिक लोग नारेबाजी करते हुए पुरानी बाजार में पहुंचे।

अधिशासी अभियंता मुर्दाबाद, बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के लचर रवैये से रोस्टर के विपरित कटौती की जा रही है।

 दिन और रात में जो रोस्टर तय किया गया है उसके अलावा भी तीन से चार घंटे कटौती की जा रही है। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूर्व में अघोषित कटौती रोकने के लिए पत्रक दिया गया लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। सुबह कटौती से जहां लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है वहीं शाम की कटौती से व्यापारी वर्ग को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो छात्र, व्यापारी सभी वर्ग के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संदीप, हसन, खलील, इम्तियाज, मस्तराम, मुन्नीलाल, गुलाब, महेंद्र, मोनू श्रीवास्तव, अनुराग, नीलेश, राजू शर्मा, राहुल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें