फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईस्कूल और इंटर में वित्तविहीन विद्यालयों का रहा दबदबा

विज्ञापन
मां गंगा  ​शिक्षण संस्थान नारेपार सीतामढ़ी में टापटेन में चार विद्यार्थी आने परप्रसन्न छात्र-छा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हो गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टाॅपटेन में एक बार फिर वित्तविहीन विद्यालयों का दबदबा दिखा। 2025 में राजकीय और एडेड विद्यालयों के अधिकतर विद्यार्थी सफल हुए थे। हाईस्कूल में कुल 17 विद्यार्थियों में से 14 वित्तविहीन विद्यालयों और तीन राजकीय और एडेड विद्यालयों के शामिल रहे। इंटर के टाॅपटेन में 16 विद्यार्थियों में छह सरकारी और 11 वित्तविहीन विद्यालयों के विद्यार्थी सफल हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। हाईस्कूल की टॉपर अन्नू मौर्य कामता इंटर कॉलेज खरगापुर की छात्रा हैं। यह वित्तविहीन विद्यालय है। वित्तपोषित कॉलेज शहीद नरेश इंटर कॉलेज के सौरभ साहू इंटरमीडिएट में अव्वल रहे। मां गंगा शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज सीतामढ़ी में हाईस्कूल की परीक्षा में तीन और इंटर में एक विद्यार्थी ने टाॅपटेन में जगह बनाई। इनमें कलश पांडेय, निहाल सिंह, मुकुंद द्विवेदी हाईस्कूल और इंटर के अंकुश चौबे शामिल रहे। मां छविराजी देवी इंटर कॉलेज पूरे नगरी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सात विद्यार्थी टाॅपटेन में स्थान बनाने में सफल हुए। दोनों ही विद्यालय वित्तविहीन हैं। हाईस्कूल की सेकेंड टाॅपर अन्नू यादव मां छविराजी देवी इंटर कॉलेज पूरेनगरी की छात्रा हैं। इस विद्यालय की अर्पिता यादव इंटर की सेकेंड टाॅपर हैं, जबकि हर्ष रविंद्र यादव ने भी टाॅपटेन में जगह बनाई। यहां के कुल सात विद्यार्थियों ने टाॅपटेन में जगह बनाकर परिवार को गौरवान्वित किया। एडेड विद्यालय इंटर कॉलेज परसीपुर की एक, पंडित राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही की एक और राजकीय हाईस्कूल बभनौटी का एक छात्र सफल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें