फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रंजिश दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने सात लोगों को उठाया; गांव में तनाव

Fri, 31 May 2024 08:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सात आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर के कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपुर हरिहरपुर गांव में बीती देर रात रंजिश में दो युवकों को गोली मार दी गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल लेकर गई। जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा को लेकर गांव में फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन




हरिहरपुर शुकुलपुर में पट्टीदारी विवाद व रंजिश को लेकर एक पक्ष के पंकज शुक्ला आदि ने दूसरे पक्ष के शेषधर शुक्ला (48) पुत्र रामअच्छेवर, राकेश शुक्ला (35)  पुत्र राममूर्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायलों को तत्काल ईलाज के लिए जिला अस्पताल ज्ञानपुर भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा शेषधर को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश शुक्ला के हाथ में गोली लगी है, जिनका जिला चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन मय फोर्स गांव में पहुंचीं। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी, स्वाट व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें