फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चलती बाइक में लगी आग बाल-बाल बचे दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई कोतवाली के कटका स्टेशन के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक बाइक में आग लग गई। आग लगने के बाद बाइक चालक ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज हो गई। जिससे वह उस पर काबू नहीं पा सका। महाराजगंज निवासी गोविंदा सोनकर अपने साथी रमेश सोनकर के साथ बाइक से कछवां रोड स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन

कटका स्टेशन के पास पहुंचते ही बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। पीछे बैठे रमेश ने धुआं देखकर गोविंदा को बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक रुकते ही देखते-देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में बाइक से तेज लपटें उठने लगीं।
दोनों ने किसी तरह बाइक से उतरकर अपनी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना के पुलिसकर्मी पहुंचे थे। दोनों युवक सुरक्षित हैं। बाइक को हाईवे से हटवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें